रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: आज की इस भागादौड़ी भरी लाइफस्टाइल में सब कोई इतना बिजी हो गया है कि किसी को भी अपनी हेल्दी लाइफ के लिए टाइम निकालना काफी मुश्किल हो रहा है। लेकिन ये बात तो आप सभी जानते है कि हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाइट काफी जरुरी होती है। औऱ एक हेल्दी डाइट में प्रोटीन से लेकर कार्ब तक सभी कुछ शामिल होता है। और मार्केट में कई तरह के ऐसे फूड आइटम्स आते है जो अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। लेकिन आज हम आपको मार्केट के इन फूट पैकेट से हटकर सबसे ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार के बारे में बताने वाले है।
दरअसल, दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसीलिए डायटिशियन भी हर व्यक्ति को अपने खाने में दाल जरुर ऐड करने को कहते है। दाल में प्रोटीन के साथ ही आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भी मौजूद होता है। और अपनी हेल्दी लाइफ के लिए हर बंदे को दिन में एक कप दाल जरुर खानी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल भी खाने का एक सही समय होता है। अगर आप गलत समय पर दाल खाते है तो ये बॉडी को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है।
दाल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन घटता है और बॉडी में कफ और पित्त की समस्या दूर होती है। दाल से खून भी साफ़ होता है। जिससे स्किन में ग्लो आता है। भारत में कई तरह की दालें मिलती हैं। और अलग-अलग दाल में अलग-अलग गुण होते हैं। जहां मसूर की दाल हल्की और सुपाच्य होती है वहीं अरहर की दाल डाइबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियां दूर करती है।
दाल खाने का सही समय क्या है?
आयुर्वेद के मुताबिक, खाना खाने का भी एक तरीका होता है। अलग-अलग चीजें अलग-अलग समय में खानी चाहिए तब ही उसका फायदा शरीर को मिलता है। आयुर्वेद के हिसाब से अगर खाना ना खाया जाए, तो पौष्टिक चीजें भी बॉडी में जहर बनाने लगती है। इससे बॉडी में कफ, वात और पित्त दोष बढ़ जाता है।
तो वहीं आयुर्वेद कहता है कि दाल को कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। रात को दाल हजम नहीं होती है। इससे पेट की समस्या होने लगती है। हालांकि, सुपाच्य दाल खाने से कोई नुकसान नहीं होता है।
अरहर, चना और मटर, इन तीन दालों को रात में पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए। ये दाल जल्दी नहीं पचती। ऐसे में इसे रात को खाने से एसिडिटी जैसी समस्या भी हो सकती है।