नई दिल्ली: देश में पेट्रोल के दामों में आज लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में मंगलवार को फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। वहीं, डीजल में 2.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम दिल्ली में 110 रुपये के पार पहुंच गए हैं, वहीं मुंबई में यह 115 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि कच्चे तेल के दामों में पिछले कई सत्रों में तेज गिरावट और देश में सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार रिकॉर्डतोड़ तेजी आई है। हालांकि सोमवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में गिरावट दर्ज हुई और वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.63 प्रतिशत बढ़कर 84.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
जानें आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹110.04 प्रति लीटर, डीजल – ₹98.24 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹115.85 प्रति लीटर, डीजल – ₹106.62 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹110.49 प्रति लीटर, डीजल – ₹101.56 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 106.66 रुपये प्रति लीटर, डीजल – ₹102.59 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹107.20 प्रति लीटर, डीजल – ₹99.12 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹113.93 प्रति लीटर, डीजल – ₹104.50 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹118.83 प्रति लीटर, डीजल – ₹107.90 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 106.96 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 98.21 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹113.79 प्रति लीटर, डीजल – ₹105.07 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹105.94प्रति लीटर, डीजल – ₹98.16 रुपये प्रति लीटर
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट एक SMS के जरिये पता कर सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपको मैसेज बॉक्स में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा।