1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने साल के आखिरी दिन बिखेरा अपना जलवा, यूं डांस करती आईं नजर

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने साल के आखिरी दिन बिखेरा अपना जलवा, यूं डांस करती आईं नजर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने डांस वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। नोरा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते है।

एक बार फिर से धूम मचाने के लिए ‘दिलबर गर्ल’ ने न्यू ईयर से ठीक पहले इस साल का अपना आखिरी डांस वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया है। वीडियो देख फैंस इसपर खूब रिएक्ट कर रहे है।

नोरा फतेही अपने शानदार डांस से इंटरनेट पर छा जाती है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 2020 का आखिरी वीडियो, अगला साल धमाकेदार होने वाला है, इसके लिए इंतजार कीजिए।

इस वीडियो में एक्ट्रेस कोरियोग्राफर रजित देव के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही प्रिंटेड टी-शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और पिंक कैप में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी स्टाइलिश दिख रही है।

नोरा फतेही  इस वीडियो में कोरियोग्राफर रजित देव के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। डांस करते हुए नोरा की एनर्जी और उनके स्टेप वाकई तारीफ के लायक हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘2020 का आखिरी वीडियो, अगला साल धमाकेदार होने वाला है, इसके लिए इंतजार कीजिए’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...