झारखंड के चाईबासा में पुलिस और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन नक्सलियों की खतरनाक योजना को विफल कर दिया। झारखंड जगुआर इकाई, सीआरपीएफ और बीडीडीएस के संयुक्त अभियान में 40 आईईडी बम बरामद किए गए। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए गोइलकेरा पुलिस स्टेशन की सीमा में 500 फीट क्षेत्र को कवर करते हुए उन्हें एक सीरीज में लगाया गया था। आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इन इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।
पहले बरामद 40 आईईडी के बाद जारी सर्च अभियान में टीमों ने पिछले स्थान से 1.5 किमी दूरी पर 24 आईईडी बम बरामद किए।