हरियाणा में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में कोरोना से छह और लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 70 पहुंच गई है. प्रदेश में कोरोना के मामले अब 6334 तक पहुंच गए हैं.
जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज 366 मामले सामने आए हैं. इनमें गुरुग्राम में 185 मामले सामने, जबकि फरीदाबाद में 57 पॉजिटीव मिले हैं. सोनीपत में 31, अम्बाला और पलवल में 28-28 और कैथल में 11 मामले आए हैं. इसके बाद प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या 6334 तक पहुंच गई है.
हरियाणा में कोरोना के एक्टिव मरीज 3789 है, जबकि अभी तक 2475 ठीक हुए हैं. प्रदेश में रिकवरी रेशो 39.07 फ़ीसदी तक पहुंचा है. गौरतलब है कि गुरुवार को प्रदेश में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई.