1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने रद्द किया दुबई दौरा

कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने रद्द किया दुबई दौरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: सौरव गांगुली ने रद्द किया दुबई दौरा

कोरोना वायरस का प्रकोप इन दिनों पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। तो वही अब इस वायरस का असर खेल पर भी देखने को मिल रहा है। इसी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना दुबई दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गांगुली आज शाम को दुबई रवाना होने वाले थे। जिसमें गांगुली अब हिस्सा नही लेंगे।

बता दे अब इस मीटिंग को इस महीने के अंत तक के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई सूत्रों की जानकारी के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष गांगुली और सचिव जय शाह को एसीसी मीटिंग में भाग लेना था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यूएई में 730 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से यह बैठक अब इस महीने के आखिरी में होगी।

बता दे शुक्रवार को सौरव गांगुली ने साफ किया था कि वह एसीसी मीटिंग में भाग लेने के लिए दुबई जाएंगे। गांगुली ने भरोसा दिलाया था कि इस मीटिंग में एशिया कप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला लिया जाएगा और इसके बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का इस टूर्नामेंट भाग लेना संभव हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...