चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस की आहत अब हमारे भारत तक आ गयी है और आज भी इस देश में इस वायरस से पीड़ित 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और अब कुल मिलाकर 53 लोग इस देश में पीड़ित है जबकि मौत किसी की भी नहीं हुई है।
आज केरल में ये मामले सामने आये है जिसकी पुष्टि खुद केरल के सीएम विजयन ने की है और उन्होनें 31 मार्च तक सभी परीक्षा रद्द कर दी है। दरअसल इटली से लौटे एक व्यक्ति के माता पिता को जांच के लिए लाया गया था और दोनों में वायरस के संकम्रण की पुष्टि हुई है।
आपको बता दे की चीन और ईरान के बाद अगर किसी जगह इसका कहर बरपा है तो वो इटली है, इटली में इस वाइरस से 300 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है वही 1 करोड़ से अधिक पर्यटकों को वापिस लौटा दिया गया है।
वही कर्नाटक में भी चार नए मामलों की पुष्टि हुई है जिन्हे निगरानी में रखा जा रहा है ! आपको यह भी बता दे आज ही भारत का विमान ईरान से हमारे 58 उन लोगों को वापिस लाया है जो ईरान धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे वही कुछ छात्र और वहां पर है जिनको लेकर विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया है की उन्हें भी जल्द वापिस लाया जाएगा।