भारत में कोरोना महामारी के केस बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दे कि अब सिर्फ 1 लाख नए मामले जुड़ने में सिर्फ 3 दिन का समय लग रहा है।
कल एक दिन में आए 37 हज़ार नए केस के साथ ही मरीजों की संख्या देश में 12 लाख को पार कर गई है। देश के कई राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
देश में इस घातक कोरोना नाम की बीमारी से अब तक 30 हज़ार का करीब मौत हुई है वहीं साढ़े सात लाख के करीब मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को पहली बार 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए।
बता दे ,महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10576 नए मामले सामने आए और इस दौरान 280 लोगों की मौत हो गई।