देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए है। यह अब तक एक दिन में आए मामलों की अधिकतम संख्या है। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई है।
जिसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 9,195 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,49,348 सक्रिय मामले है, जिनका इलाज चल रहा है। जबकि 1,62,379 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है।