1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना के बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में लगा ‘BREAK’, जानिये क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

कोरोना के बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में लगा ‘BREAK’, जानिये क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड में लगा ‘BREAK’, जानिये क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

नई दिल्ली : उत्तराखंड में कोरोना का रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर रावत सरकार काफी चिंतिंत है। अपनी इसी चिंता और जनता की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूरे राज्य की रफ्तार पर ‘BREAK’ लगा दिया है, जिससे कोरोना को कंट्रोल किया जा सकें। यानी की पूरे राज्य में कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। आपको बता दें कि यह कर्फ्यू मंगलवार यानी 11 मई सुबह 6 बजे से 18 मई सुबह 6 बजे तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगा दिया है।

सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, इस अवधि में सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मांस आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी। जो दोपहर 12 बजे तक खुल रही थीं। राशन की दुकानें इस दौरान केवल 13 मई को ही खोली जाएंगी।

शादी समारोह में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति

कोरोना कर्फ्यू की अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुलेंगे और उनमें भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जायेगा। इसके अलावा कोविड कर्फ्यू की स्थिति में लोग फिलहाल विवाह समारोह स्थगित करने का निर्णय अपने स्तर पर ले सकते हैं। शादी समारोह में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही होगी। इसी प्रकार अंत्येष्टि में भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

 

शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

इस दौरान, राज्य के अंदर चलने वाले बसों को 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, प्रमाण दिखाने पर लोग टीकाकरण के लिए जा सकेंगे। राज्य में सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। शराब की दुकानें और बार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन बैंक तथा गैस एजेंसी को छूट दी गई है।

दिखानी होगी 72 घंटे पुरानी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

वहीं, उत्तराखंड में आने वाले लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी राज्य में प्रवेश करने दिया जाएगा।

एक दिन में सर्वाधिक मौत

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5,890 नए मरीज मिलने के साथ ही 180 लोगों की इस महामारी से मौत हो गयी जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक मौतें हैं। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 151 कोरोना संक्रमितों ने गुरुवार 6 मई को दम तोड़ा था। इन मौतों में से सबसे अधिक 86 अकेले केवल देहरादून जिले में हुई हैं। जिससे अब तक प्रदेश में 3,728 मरीज कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...