1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के मामले 13 लाख के पास : मरने वालों की संख्या 30 हज़ार हुई

कोरोना के मामले 13 लाख के पास : मरने वालों की संख्या 30 हज़ार हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के मामले 13 लाख के पास : मरने वालों की संख्या 30 हज़ार हुई

कोरोना वायरस देश में घातक होता जा रहा है। अब रोज़ 40 हज़ार से अधिक मरीज मिलने लगे है। आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 हज़ार से अधिक मरीज मिले है और मरीजों की संख्या 13 लाख के पास आ गई है।

वही देश में मरने वालों की संख्या अब 30 हज़ार के पार हो गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे. इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55 शामिल रहे।

आपको बता दे, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक सिर्फ इन चार राज्यों में 21 हज़ार लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 12854, तमिलनाडु में 3232, दिल्ली में 3745 और कर्नाटक में 1616 लोगों की जान गईं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...