मंडलाः नैनपुर में थाना परिसर के सामने आज ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार निशाना साधते हुए पुतला भी जलाया।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान में युद्ध आपदा को लेकर गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि हो रही है। किसानों को डीजल नहीं मिल पा रहा है, गृहणियों को गैस समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके अलावा तमाम मांगों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जनता के बीच अपनी बात रखी और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाय।
इस दौरान कांग्रेस ने मंडला सांसद फग्गन सिंह पर लगातार नैनपुर क्षेत्र को दर किनार करने का आरोप लगाया। मंडला में रेलवे लाइन, ओवर ब्रिज का ना बनना जिससे आम आदमियों को गेट बंद होने पर घंटों खड़े रहना पड़ता है। इन सभी बातों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में मंडला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मासकोले, कांग्रेस कमेटी के गुलाब उईके, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल जैसवाल, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत रंगारी, शिव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दामोदर ठाकुर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेश तिवारी सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
मंडला से संवाददाता राजा महेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट