1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

मैहर में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

By: Nivedita 
Updated:
मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

मध्य प्रदेश के मैहर में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।

नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “मोदी सरकार जवाब दो”, “भाजपा जवाब दो”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “लोकतंत्र की आवाज़ दबाना बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी।

 

रिपोर्ट – प्रशांत शुक्ला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...