1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, जमकर किया हंगामा

विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, जमकर किया हंगामा

काग्रेस नेताओं का कहना था कि नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और आज हम इसी के खिलाफ लामबंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव, जमकर किया हंगामा

देवासः शहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने  नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि नलों में पीने का पानी गंदा आने और जलकर, सम्पत्ति कर, कचरा शुल्क, सीवरेज शुल्क बढ़ाये जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर किया निगम कार्यालय का घेराव किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया और बेरिकेट्स नीचे गिराए। साथ ही कांग्रेसी नलों में आ रहा गंदा पानी भी मटके में लेकर नगर निगम पहुँचे।

इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम परिसर में विरोध स्वरूप ज़मीन पर बैठकर ढपली बजाते हुए रघुपति राघव राजाराम भी गाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और आज हम इसी के खिलाफ लामबंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का हल नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसने कांग्रेसियों को बेरिकेट्स पर चढ़ने पर रोकने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स गिरा दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...