1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कांग्रेस के रंग में भंग: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के रंग में भंग: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस के रंग में भंग: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश में कल से चल रही सियासी उठापटक का आखिरकार आज पर्दापण हो ही गया और जैसा की संभावना जताई जा रही थी, दिग्गज नेता सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आज धुलंडी है और रंगों के इस त्यौहार के दिन इस खबर से राहुल गाँधी और कमलनाथ की होली में भंग पड़ गया है।

दरअसल आज सिंधिया ने इस्तीफा सोनिया गाँधी की सौप कर उसे ट्विटर पर सार्वजनिक भी किया जिसके ऊपर तारीख कल की लिखी हुई है यानी कल रात ही वो तैयारी कर चुके थे और देश के गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी जी से मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

माना जा रहा है की उनके साथ कांग्रेस के 40 विधायक है और वो राज्य में बीजेपी की सरकार बनवायेगे और उसके बदले बीजेपी उन्हें राज्य सभा भेज देगी वही केंद्र में पद भी मिलेगा।

बता दें कि कमलनाथ अपनी सरकार बचाने के संकट से गुजर रहे हैं. बीती रात कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. कमलनाथ सरकार के 28 में से 22 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...