1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, अमित शाह को धन्यवाद भी दिया

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, अमित शाह को धन्यवाद भी दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, अमित शाह को धन्यवाद भी दिया

अभिनेत्री कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने बेटी को सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा है कि अगर उसे सुरक्षा नहीं मिलती तो किसी को नहीं पता था कि उसके साथ क्या होता ?

इस मौके पर आशा रणौत ने कहा कि मेरी बेटी कंगना रणौत के साथ जो हुआ, उसके बाद मुझे भाजपा में आना ही पड़ा।

वहीं, आशा रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी देकर हिमाचल की बेटी को सुरक्षा दी है।

कंगना की मां ने मोदी सरकार के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार का भी तहेदिल से आभार जताया।

आशा रणौत ने कहा कि हमारा परिवार लंबे समय से कांग्रेस में ही था, कंगना के दादा स्वर्गीय सरजू राम मंडी के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (अब सरकाघाट) से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अब मोदी सरकार ने हमारा दिल जीत लिया है। अब पूरी तरह से भाजपा के हो गए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बीएमसी की कार्रवाई की निंदा की और उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो किया वह निंदनीय है। मैं कठोर शब्दों में उसकी निंदा करती हूं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...