1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. आमलोगों का दिवाली से पहले निकलेगा दिवाला, फिर से LPG के दाम में हो सकता इजाफा

आमलोगों का दिवाली से पहले निकलेगा दिवाला, फिर से LPG के दाम में हो सकता इजाफा

Common people will go bankrupt before Diwali, the price of LPG may increase again ; रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं। वृद्धि कितनी होगी यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आमलोगों का दिवाली से पहले निकलेगा दिवाला, फिर से LPG के दाम में हो सकता इजाफा

नई दिल्ली: जहां एक और कमर तोड़ मंहगाई आमलोगों का बजट बिगड़ गया। इससे सिर्फ रसोई ही नहीं घर का भी बजट बिगड़ चुका है। ऐसे में दिवाली से ठीक पहले रसोई गैस उपभोक्‍ताओं को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि फिर से LPG के दाम में इजाफा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं। एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्‍य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गया है। इसलिए एलपीजी के दाम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सूत्रों ने बताया कि यह वृद्धि कितनी होगी यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। यदि ऐसा होता है, तो रसोई गैस की सभी श्रेणियों की कीमतों में यह पांचवीं वृद्धि होगी।

इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे। जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा इस अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। जहां सऊदी अरब में एलपीजी की दर इस महीने 60 प्रतिशत के उछाल के साथ 800 डॉलर प्रति टन हो गई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम

इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है। देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है। एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं।

मौजूदा कीमत 899.50 रुपये है

इस बीच, दो दिन के अंतराल के बाद बुधवार को वाहन ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि एलपीजी अभी नियंत्रित है। ऐसे में तकनीकी रूप से सरकार इसके खुदरा दाम का नियमन कर सकती है। लेकिन ऐसा करने पर सरकार को पेट्रोलियम कंपनियों को लागत से कम मूल्य पर बिक्री के नुकसान को पूरा करना होगा। इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है। देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है। एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...