कटनीः कलेक्टर आशीष तिवारी ने क्षेत्र के किसानों से नरवाई प्रबंधन को लेकर सार्थक संवाद किया। उन्होंने किसानों को फसल अवशेषों को जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाने की सलाह दी।
कलेक्टर ने बताया कि नरवाई जलाने से भूमि की उर्वरता घटती है तथा पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। इसके स्थान पर हैप्पी सीडर, सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग से अवशेषों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।
इस दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और आधुनिक तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई। कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे नरवाई न जलाकर सतत कृषि पद्धतियों को अपनाएं, जिससे खेती अधिक लाभकारी और पर्यावरण सुरक्षित बन सके।
कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट