कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर इतनी हल्की टिप्पणी करना, उन्हें आतंकवादी बताना, मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा देश में जिस प्रकार का माहौल देखा जा रहा है कांग्रेस एक के बाद एक गलती कर रही है।
मुख्य़मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने आचरण, व्यवहार और अपने अतीत पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान अपोजिशन के साथ जो व्यवहार किया उसकी आज तक माफी नहीं मांगी। कांग्रेस ने तमाम प्रकार के अलगाववादी तत्वों को प्रोत्साहन दिया।
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री को आतंकवादी बताना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचें। चुनाव में जिस तरह से डीएमके और कांग्रेस अपनी हार देखकर बौखला रहे हैं।