1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में पहले दिन से एक्शन में दिखीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, PWD और जल बोर्ड अधिकारियों संग बैठक, टूटी सड़कों सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

दिल्ली में पहले दिन से एक्शन में दिखीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, PWD और जल बोर्ड अधिकारियों संग बैठक, टूटी सड़कों सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, उन्होंने PWD और जल बोर्ड अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें टूटी सड़कों, जल आपूर्ति, यमुना सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा हुई।

By: Rekha 
Updated:

पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले

रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई पहली कैबिनेट बैठक में ‘आयुष्मान भारत योजना’ को हरी झंडी दे दी गई, जिसे AAP सरकार ने रोक दिया था। इस योजना के तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती, CAG रिपोर्ट से होंगे खुलासे

कैबिनेट में यह भी तय हुआ कि AAP सरकार के दौरान आई 14 लंबित CAG रिपोर्टों को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इनमें कई मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इससे AAP सरकार के कार्यकाल के कई बड़े राज उजागर हो सकते हैं।

महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा

बैठक में महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, हालांकि इसे लागू करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही योजना के लिए नए मानक तय किए जाएंगे और पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।

AAP पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के आरोपों पर पलटवार करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “AAP को हमें 1 दिन में सवाल करने का कोई हक नहीं, जिन्होंने 13 साल में दिल्ली का सर्वनाश कर दिया, वे अब हमें घेरने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पहले ही दिन ‘आयुष्मान भारत योजना’ लागू कर दी, अब दिल्ली की चिंता भाजपा सरकार करेगी।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...