उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ठंड के दौरान चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से उनका हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये तो लेने होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बातचीत उनका जमीनी और सरल अंदाज़ दर्शाता है इस तरह के दौरे से उन्हें सीधे जनता से जुड़ने और जमीनी स्तर पर व्यवस्था को समझने का मौका मिलता है। वही लोगों ने उनके इस सरल और सहज व्यवहार की सराहना की।
