1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश के विकास पर की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश के विकास पर की चर्चा

40 साल पहले भोपल में यूनियन कार्बाइट गैस लीक कांड हुआ था जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों की जान गयी थी। उस समय का यूनियन कार्बाइट का कचरा यहां पड़ा हुआ था, बीते साल उस कचरे का निष्पादन किया गया। यूनियन कार्बाइट की घटना जहां हुई भविष्य में वहां स्मारक बनाया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश के विकास पर की चर्चा

दिल्लीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। ऐसे में किसानों से जुडे सभी विषयों को लेकर 17 अलग मंत्रालयों के साथ जुड़कर पूरे वर्ष में पशुपालन, मत्स्य पालन, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर और सहकारिता सहित तमाम विषयों के साथ रोजगार और उद्यमशीलता पर काम किया जा रहा है। किसानों के लिए खेत से लेकर कारखाने तक, बाग से लेकर बाजार तक उनकी समृद्धि के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। इसलिए कृषि कैबिनेट भी पहली बार आदिवासी अंचल बाडवानी में करने जा रहे हैं।

भोपाल गैस कांड का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विस्तार से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भव्य विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाता है। विक्रमादित्य की पहचान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में श्रेष्ठ शासकों में होता है। भोपाल गैस कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल पहले भोपल में यूनियन कार्बाइट गैस लीक कांड हुआ था जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों की जान गयी थी। उस समय का यूनियन कार्बाइट का कचरा यहां पड़ा हुआ था, बीते साल उस कचरे का निष्पादन किया गया। यूनियन कार्बाइट की घटना जहां हुई भविष्य में वहां स्मारक बनाया जाएगा। इस दिशा में एक बड़ा प्रोजेक्ट उन्होंने हाथ में लिया है। जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। जिसमें भोपाल गैस त्रासदी स्मारक, साइंस पार्क, अत्याधुनिक कंवेंशन सेंटर, राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित आधुनिक प्रयोगशालाओं, रिसर्च इंस्टिट्यूट समेत ऐसे कई कार्यों पर विचार किया जा रहा है, इसके लिए 87 एकड़ की बड़ी भूमि मिली है। जिस पर भविष्य में हम काम कर सकते है।

प्रदेश को नक्सल मुक्त किया- डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश को नक्सल मुक्त किया है। लाल सलाम को आखिरी सलाम कहने वाला कोई राज्य बना है वह मध्य प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेगा महोत्सव के माध्यम से बालाघाट में बड़ा आयोजन किया जाएगा। जिस क्षेत्र ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला ऐसे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए गृह मंत्री का मार्गदर्शन लिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आज ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात भी की। होली के 8 दिन पहले ही आदिवासी अंचल में भगोरिया पर्व मनाया जाता है। ऐसे में उन्होंने शहीद चंदशेखर आजाद की जन्मस्थली अलीराजपुर जाकर शहीद चंदशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर नमन किया। इससे देश के अंदर मध्य प्रदेश से शहीद चंद्रशेखर आजद का रिश्ता भी जानकारी में आएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...