1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 11 बजकर 15 मिनट से होगा शुरू ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 11 बजकर 15 मिनट से होगा शुरू ग्रहण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 11 बजकर 15 मिनट से होगा शुरू ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगने वाला है। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण न होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। उपछाया चंद्र ग्रहण को धार्मिक लिहाज से बहुत ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है। हालांकि, ग्रहण के दौरान थोड़ी बहुत सावधानियां रखनी चाहिए। चंद्र ग्रहण आज रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और रात में 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण रात 12:54 बजे अपने अधिकतम प्रभाव में हो सकता है। ये चंद्र ग्रहण ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लग रहा है।  

उपछाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है, इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग देख पायेंगे। हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सामान्य चांद और ग्रहण में अंतर कर पाना मुश्किल होगा। ग्रहण के समय चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं आयेगा। बल्कि इसकी छवि कुछ मलिन हो जायेगी। यानी चांद इस दौरान मटमैला सा दिखाई देगा।


ज्योतिष अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होता। क्योंकि इसे वास्तविक ग्रहण नहीं माना गया है। ज्योतिष में उसी ग्रहण को गंभीरता से लिया जाता है जिसे खुली आंखों से देखा जा सके। 10 जनवरी को भी ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...