सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर CBI फुल एक्शन में है. CBI का आज मुंबई में जांच का तीसरा दिन है. CBI सुशांत की मौत से जुड़े कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है. कल CBI की टीम सुशांत के बांद्रा के डूप्लेक्स फ्लैट पर गई थी और करीब 6 घंटे तक छानबीन की गई थी. दरअसल वारदात के दिन घर पर मौजूद रहे सिद्धार्थ पठानी, नीरज सिंह और दीपेश सावंत को बुलाया गया था. और दिनभर CBI की ताबड़तोड़ जांच चली और देर रात तक लोगों से पूछताछ की गई. जांच आज भी जारी है. सुशांत केस से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहें.