1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

17 जून को देश में पहली बार पांच-पांच वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। अलग-अलग हिस्‍सों में चलने वाली इन पांचों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं मौजूद रहेंगे, जबकि चार स्‍थानों पर वर्चुअली झंडी दिखाएंगे। पांचों वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्‍या 23 पहुंच जाएगी।

विपक्षी दलों की बैठक में साथ चलने पर सहमति, बैठक में नहीं पहुंचे तीन दल

विपक्षी दलों की बैठक में साथ चलने पर सहमति, बैठक में नहीं पहुंचे तीन दल

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक में एक साथ चलने पर सहमति बनी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसे अच्छी मुलाकात बताया। विपक्ष के 15 दलों की करीब चार घंटे चली बैठक के सभी नेताओं से साझा प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसके कुछ ही दिनों के बाद विपक्षी दलों की एक और बैठक की जाएगी। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बैठक में 18 विपक्षी दलों के नेताओं के

सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर जयराम का जोरदार हमला, बोले- गर्त में जा रहा हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 'सुक्खू' सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। जयराम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के गृह पंचायत में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। गुस्साई जनता ने उप मुख्यंमत्री के घर से तालाबंदी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेयजल से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा

मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मांझी ने लिया नीतीश सरकार से समर्थन वापस, दिल्ली जाकर अमित शाह से करेंगे मुलाकात

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से बिहार में अपना समर्थन वापस ले लिया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की कार्यकारिणी की बैठक के बाद समर्थन वापसी का ऐलान किया है। इस बैठक में महागठबंधन से पार्टी का समर्थन वापस लेने पर सहमति बनी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी और वह खुद आज दिल्ली जाएंगे और दिल्‍ली में एनडीए के नेताओं

बिहार बीजेपी के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, सहयोगियों को नहीं मिलेगी मनमाफिक सीट

बिहार बीजेपी के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, सहयोगियों को नहीं मिलेगी मनमाफिक सीट

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की 23 जून को बड़ी बैठक होने वाली है। इससे पहले बीजेपी अपनी रणनीति पुख्ता करने में जुट गई है। दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें एनडीए के सहयोगी दलों के लिए सीटों का फार्मूला तय किया गया है। खबर के मुताबिक बीजेपी अकेले 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं साथी दलों को 10

संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव को लेकर भी कसरत शुरू

संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव को लेकर भी कसरत शुरू

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में जाने से पहले पूरी कसरत कर रही है। इसके लिए सबसे पहले संगठन को और मजबूत करने की दिशा में रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 2024 के आम चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद आगे आ गए हैं और वह इसी को लेकर बीजेपी के सभी सांसदों के साथ आने वाले एक-दो दिन में बैठक करने

देश के 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 4.33 लाख को मिली नौकरी

देश के 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र, अब तक 4.33 लाख को मिली नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं से जुड़े और उन्होंने 70,126 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। यह कार्यक्रम 20 ज्यादा राज्यों में 43 स्थानों पर किया गया। बता दें कि मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। जिसमें बेरोजगार युवकों को चयनित कर नौकरियां देने का काम किया जा रहा है।

जी-20 की बैठक का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी बोले- सतत विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी

जी-20 की बैठक का आज दूसरा दिन, पीएम मोदी बोले- सतत विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी

धर्म नगरी काशी में आयोजित 3 दिनों तक चलने वाले जी-20 समूह की बैठक का आज दूसरा दिन है। आज विकास मंत्रियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार है।

शरद पवार ने भतीजे अजीत को दिया झटका, सुप्रिया सुले व प्रफुल्ल पटेल को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

शरद पवार ने भतीजे अजीत को दिया झटका, सुप्रिया सुले व प्रफुल्ल पटेल को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

NCP के 25वें स्थापना दिवस पर शरद पवार ने भतीजे अजीत पवार को झटका देते हुए बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। सुप्रिया को महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है और प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि भतीजे अजीत पवार को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

बीजेपी सासंदों ने मल्लिकार्जुन खरगे को दिया जवाब, पीएम को लिखे पत्र में सभी आरोपों को किया खारिज

बीजेपी सासंदों ने मल्लिकार्जुन खरगे को दिया जवाब, पीएम को लिखे पत्र में सभी आरोपों को किया खारिज

ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेल हादसे में मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस पत्र पर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए बीजेपी सांसदों ने एक एक कर जवाब दिया। पत्र लिखने वाले भाजपा सांसदों में तेजस्वी सूर्या, पीसी मोहन, एस मुनिस्वामी और सदानंद गौड़ा शामिल

मेट्रो विस्तार से बहुरेंगे पुराने गुरुग्राम के दिन, केंद्रीय कैबिनेट ने दी परियोजना को मंजूरी

मेट्रो विस्तार से बहुरेंगे पुराने गुरुग्राम के दिन, केंद्रीय कैबिनेट ने दी परियोजना को मंजूरी

पुराने गुरुग्राम के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद पुराने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय कैबिनेट ने मेट्रो विस्तार के लिए 5,452 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही मैट्रो के निर्माण का कार्य शुरू होगा। मेट्रो स्टेशनों का बनाने के लिए मिट्टी की जांच का कार्य पूरा हो चुका है। मेट्रो विस्तार के बाद

भारत पहुंचेंगे अमेरिकी NSA, पीएम मोदी के US दौरे से पहले अहम मुलाकात

भारत पहुंचेंगे अमेरिकी NSA, पीएम मोदी के US दौरे से पहले अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को अमेरिका दौरे पर जाएंगे। जहां वे 22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। जहां कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध टेक्नोलॉजी शेयर करने को लेकर भी बातचीत होगी। इस बीच पीएम मोदी अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले 13 जून को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान भारत पहुंच रहे हैं। जहां भारत के

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देने की तैयारी, सचिन पायलट बना सकते हैं अलग पार्टी!

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देने की तैयारी, सचिन पायलट बना सकते हैं अलग पार्टी!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। संकेत मिल रहे हैं कि अब सचिन पायलट जल्दी ही कांग्रेस को झटका दे सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में अटकले लगाई जा रही हैं कि पायलट कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अपनी नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में प्रशांत किशोर

अमित शाह से मुलाकात के बाद नौकरी पर वापस लौटे पहलवान, बोले- जारी रहेगा आंदोलन

अमित शाह से मुलाकात के बाद नौकरी पर वापस लौटे पहलवान, बोले- जारी रहेगा आंदोलन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ घंटे बाद पहलवान साक्षी मलिक रेलवे की अपनी नौकरी पर लौट गई हैं! इसके बाद यह खबर सुर्खियों में आई कि साक्षी मलिक ने आंदोलन वापस ले लिया है। वहीं कुछ देर बाद साक्षी मलिक ने ट्वीट कर कहा कि यह खबर बिल्कुल गलत है। उन्होंने लिखा, 'इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा।

बालासोर हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, पीएम मोदी पूछेंगे घायलों का हाल

बालासोर हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, पीएम मोदी पूछेंगे घायलों का हाल

बालासोर में शुक्रवार शाम को हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक 288 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच भी रेलवे ने शुरू कर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।