नीतीश कुमार ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने का प्लान बनाया है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसकी तारीख तय की जाएगी। क्योंकि अभी कांग्रेस के बड़े नेता कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर व्यस्त हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव सभी प्रमुख गैर-एनडीए दलों के नेताओं तक पहुंचकर उनसे पटना में प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
