1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें , जानिए…

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें , जानिए…

Petrol Price Diesel Rate Today: राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव नवंबर 2021 से स्थिर हैं. देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिर्पोट – अतुल विश्वकर्मा

राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव नवंबर 2021 से स्थिर हैं। देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है।

Petrol-Diesel Price Today 2 Feb 2022: तेल विपणन कंपनियों ने रोजाना की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं राष्ट्रीय बाजार में आज यानी 2 फरवरी 2022 को भी वाहन ईंधन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम नवंबर 2021 से स्थिर हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भले ही उतार-चढ़ाव हुआ है लेकिन देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने तीन महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में इस महीने विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है, जबकि आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के रेट पर पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी 77.13 रुपये प्रति लीटर है।

देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर आज बुधवार यानी 2 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है। वहीं, डीजल का भाव भी 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें कि तेल पर VAT  और भाड़ा दर के कारण राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम                   पेट्रोल                  डीजल

दिल्ली                              95.41                  86.67

मुंबई                                109.98              94.14

कोलकाता                       104.67               89.79

चेन्नई                                101.40              91.43

किन राज्यों में 100 रुपये से नीचे और पार पेट्रोल का भाव

मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है। जबकि कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं। इसमें पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।

दरअसल. 3 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती के बाद विभिन्न राज्यों ने भी पेट्रोल पर वैट कम किया था। तभी से राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल की कीमत (Fuel Price) में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

 

प्रतिदिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...