1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: सीएम समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

Loksabha Election: सीएम समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज (शुक्रवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज (शुक्रवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अशोकनगर एवं राजगढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बुरहानपुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर व शिवपुरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.45 बजे अशोकनगर और दोपहर 1.30 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा में जिले के मुंगावली विधानसभा में केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र के बाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जामवाल प्रातः दोपहर 12 बजे बुरहानपुर जिले के भीकनगांव विधानसभा एवं दोपहर 2 बजे भगवानपुरा विधानसभा में बैठक को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 10.30 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सिंधिया दोपहर 1.45 बजे शिवपुरी जिले में कोलारस विधानसभा के खतोरा एवं दोपहर 3 बजे लुकवासा, शाम 4.30 बजे चापरा और शाम 6.45 बजे शिवपुरी में नुक्कड सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. मिश्रा प्रातः 11 बजे बसई, शाम 5 बजे पिछोर, शाम 6 बजे खनियाधाना, शाम 7 बजे शिवपुरी में विभिन्न समाजों की बैठक, कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...