1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: इंदौर में 10 हजार कांग्रेसी BJP में शामिल हुए, CM मोहन यादव बोले- 2024 के बाद उनके सांसद एक टेंपो में ही बैठ पाएंगे

Loksabha Election: इंदौर में 10 हजार कांग्रेसी BJP में शामिल हुए, CM मोहन यादव बोले- 2024 के बाद उनके सांसद एक टेंपो में ही बैठ पाएंगे

इंदौर में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। पार्टी के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। सभी लोग पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के समर्थक बताए गए।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 10 हजार से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। आयोजन के मुख्य सूत्रधार संजय शुक्ला रहे। दावा किया गया कि पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के 10000 से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए आज होली और दिवाली है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने अपनी गलतियां नहीं सुधारी इसलिए कोई कांग्रेस में टिकना नहीं चाहता। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के इतने सांसद बचेंगे जो एक टेंपों में बैठ सके।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक और इंदौर कांग्रेस में जाना-पहचाना नाम संजय शुक्ला और विशाल पटेल इससे पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। गुरुवार को दलाल बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, राजेश सोनकर, महेंद्र हडिया, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, टीनू जैन, नरेंद्र सलूजा, पार्षद संदीप दुबे, महेश चौधरी, विकास अवस्थी लकी अवस्थी मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...