1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. दिसंबर तक नौकरियों के अवसर में 41 फीसदी के होगा इजाफा, इन सेक्टर में मिलेंगे अवसर

दिसंबर तक नौकरियों के अवसर में 41 फीसदी के होगा इजाफा, इन सेक्टर में मिलेंगे अवसर

By December, there will be an increase of 41 percent in employment opportunities; आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के बीच नौकरियों के मोर्चे पर अच्छी खबर। नौकरियों में 41 फीसदी होगा इजाफा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन का असर सभी सेक्टर पर पड़ा था। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था, लोगों के रोजगार और कंपनियों की माली हालत के बाद महामारी से जुड़ी पाबंदियां हटने से देश में आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने लगी हैं। आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के बीच नौकरियों के मोर्चे पर अच्छी खबर है। टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स, टेक स्टार्टअप और खुदरा क्षेत्र में मौके बढ़ने की वजह से अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में नौकरियों में 41 फीसदी इजाफा देखने को मिलेगा।

भारतीय कंपनियां दिसंबर, 2021 तक बड़ी संख्या में भर्तियां करेंगी। इससे दिसंबर तक देश में कर्मचारियों की मांग में 43 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आईटी सेक्टर में सर्वाधिक तेजी

क्षेत्र                                   बढ़ोतरी

आईटी                                  69%

एजुकेशनल सर्विसेज            64%

हेल्थकेयर एंड फार्मा             61%

एफएमसीजी                         59%

ई-कॉमर्स एवं टेक स्टार्टअप   57%

खुदरा                                 51%

लॉजिस्टिक्स                       47%

विनिर्माण और इन्फ्रा           39%

(आईटी क्षेत्र में यह वृद्धि तब है, जब नौकरी छोड़ने वालों की दर बढ़कर 8.67 फीसदी पहुंच गई है)

बेंगलुरु और नई दिल्ली में सबसे ज्यादा भर्तियां

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा भर्तियां बेंगलुरु और नई दिल्ली में होगी। इन दोनों शहरों में भर्तियों में क्रमश: 67 फीसदी और 59 फीसदी इजाफा हो सकता है।

हैदराबाद में 53 फीसदी तेजी रह सकती है। भारतीय कंपनियों ने पिछली तिमाही में बेंगलुरु में 60 फीसदी, नई दिल्ली में 51% और हैदराबाद में 41% भर्तियां की थीं। आलोच्य तिमाही के दौरान गैर-मेट्रो शहरों में पुणे और चंडीगढ़ में क्रमश: 46 फीसदी एवं 43 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिल सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...