1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जरूरत के मुताबिक चलेगी बस,यात्रियों की कमी होगी पूरी

जरूरत के मुताबिक चलेगी बस,यात्रियों की कमी होगी पूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जरूरत के मुताबिक चलेगी बस,यात्रियों की कमी होगी पूरी

 हमीरपुर. कोरोना काल में बेशक बसों में सफर करने का ट्रेंड बदल गया हो, लेकिन यात्रियों की कमी अब निगम पर भारी पड़ने लगी है। हिमाचल परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो में शून्य केस पर दौड़ रही बसों के रूट कम करने की तैयारी हो गई है। तीन दिन के भीतर ही अब शुक्रवार से उन्हीं रूटों पर बसें चलेंगी, जहां से यात्रियों की संख्या थी। निगम ने जो अब योजना तैयार की है, उसके तहत जहां से भी बस चलाने की जरूरत होगी, वहां पर अतिरिक्त बस सेवा को शुरू किया जा सकेगा।  

हमीरपुर डिपो की ओर से जो सभी बसों के कैश का आंकड़ा रिपोर्ट तैयार की गई है, वह काफी चौंकाने वाली सामने आ रही है। यात्रियों की लगातार कमी के कारण पहले दिन शून्य कैश पर बसों को दौड़ाया जाता रहा। तीसरे दिन की जो कैश सूची तैयार हुई, उसमें एक लाख 20 हजार की आमदन चार दर्जन रूटों को चलाने पर निगम को हुई। अब जहां रूट्स पर यात्रियों की संख्या एक भी नहीं रही है, इन रू टस को फिलहाल बंद किया जा सकता है, वहां केवल डिमांड के अनुसार ही निगम अतिरिक्त बसें भेजेगा।

 वही, कई लोगों का कहना है कि चलती बसों में टिकट कटवाना महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आसान नहीं है। पीछे की डोर से यात्रियों को भीतर चढ़ाया जा रहा है, जबकि कंडक्टर आगे की सीट पर तय किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकट कटवाने के लिए कुछ परिवर्तन किया जाए। ताकि लोग चलती बस में आसानी से टिकट कटवा सकें और यात्रा पूरी होने पर आगे की डोर से उतर सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...