रिपोर्ट – माया सिंह
ऐसा देखा गया है कि कई महिलाओं को बढ़ते उम्र के साथ ही सेक्स के प्रति रूचि कम होने लगती है । इस बदलाव पर हाल ही में अध्ययन किया गया है । इसके संबंध में गहराई से स्टडी स्कॉट्सडेल के शोधकर्ताओं ने की है । स्टडी की लेखक और मेयो क्लिनिक में मेडिसिन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर जुलियाना क्लिंग ने इस शोध के बाद की जानकारियां दी है ।
डॉक्टर के मुताबिक नींद की कमी भी यौन समस्या की बड़ी वजह है । जो औरतें अच्छी नींद नहीं लेती है उनमें यौन समस्या की संभावना अन्य से दोगुना हो जाती है यानि उत्तेजना में कमी हो जाती है। इसलिये महिलाओं को बढ़ते उम्र के साथ अच्छी नींद लेनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि ये स्टडी 53 साल की उम्र वाली 3,400 से अधिक महिलाओं पर की गई है , जिसमें पाया गया कि 75 फिसदी महिलाओं में उत्तेजना की कमी नींद की वजह से आई है क्योंकि उनकी नींद लेने की आदत अच्छी नहीं थी , जबकि 54 फीसद महिलाओं में किसी न किसी तरह की यौन दिक्कत आ गयी ।
डॉक्टर क्लिंग के अनुसार 5 घंटे से कम नींद लेने वाली महिलाओं को यौन उत्तेजना में कमी आ जाती है या फिर प्राइवेट पार्ट में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘अच्छी नींद ना होने का शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है और आगे चलकर ये थकान और यौन समस्याओं में बदल जाता है. अच्छी नींद लेने से आपकी सेक्स लाइफ भी अच्छी होती है ।