आगामी 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर तमाम वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सैलरी क्लास से लेकर कॉर्पोरेट तक को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बजट में सैलरी वालों को टैक्स में ज्यादा राहत मिल सकती है।
ऐसी खबरें हैं कि, सरकार 20 और 30 फीसदी स्लैब वाले टैक्सपेयर्स के लिए स्पेशल स्कीम लेकर आ सकती है और इनपर फ्लैट टैक्स रेट लागू किया जा सकता है। इसके अलावा होमलोन और इस पर चुकाए जाने वाले इंट्रेस्ट पर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है।
ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि इस बजट में संभवत: सरकार 20 औऱ 30 फीसदी टैक्स चुकाने वाले टैक्सपेयर्स के लिए 15 से 18 फीसदी का फ्लैट टैक्स लागू करे। वर्तमान में 2.5 लाख तक इनकम टैक्स फ्री है। 2.5 लाख से 5 लाख तक टैक्स रेट 5 फीसदी जबकि 5 से 10 लाख के बीच 20 फीसदी औऱ 10 लाख से ऊपर 30 फीसदी है। टैक्सेबल इनकम पर 4 फीसदी का सेस अलग से लगाया जाता है। जबकि 50 लाख से ऊपर वालों को सुपर रिच कैटिगरी में रखा गया है औऱ उनपर सरचार्ज भी लगाया जाता है।
बजट में होमलोन के ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रूपये तक की जाने की संभावना है। वर्तमान में इनकम टैक्स के सेक्शन 24 के तहत ब्याज पर 2 लाख रूपये की छूट मिल रही है। प्रिंसिपल अमाउंट पर भी छूट मिलने की उम्मीदें हैं। होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट पर अलग से छूट देने के विकल्प पर चर्चा हो रही है। वहीं सेक्शन 80 सी के तहत होमलोन के प्रिंसिपल पर छूट मिलती है।
सरकार ने 2024 तक सबको अपना
घर देने का वादा किया है। इससे साफ है कि सरकार इस बजट में होनलोन पर छूट इस तरह
से मिले की सरकार पर ज्यादा बोझ नहीं पड़े। ऐसा होने से रियल स्टेट में खरीदारी
बढ़ेगी, मकान ज्यादा बिकेंगे और मार्केट फ्लो भी बढ़ेगा।