1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बलिया से मिली राहत की खबर, 11 मरीज हुए स्वस्थ

बलिया से मिली राहत की खबर, 11 मरीज हुए स्वस्थ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलिया से मिली राहत की खबर, 11 मरीज हुए स्वस्थ

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बुधवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई। बसंतपुर स्थित एल 1 अस्पताल में भर्ती आठ व आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार की देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10 रह गई है। जिले में कुल 59 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से अब तक 49 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पहला मरीज 11 मई को सामने आया था। बैरिया क्षेत्र के चांद दियर निवासी उक्त युवक अहमदाबाद से बलिया आया था। उसके बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती गई। खास बात यह कि इनमें से अधिसंख्य मरीज बिना लक्षण वाले और 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...