1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कार और ट्रक की हुई टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

कार और ट्रक की हुई टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कार और ट्रक की हुई टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

बिहार में पटना के पास बिहार शरीफ में कार और ट्रक की टक्कर में खजनी के जरलही गांव निवासी विजय सिंह के दो बेटे संजय सिंह और संदीप सिंह की मौत हो गई। साथ में बैठे एक मजदूर की भी मौत हो गई। एक साथ तीन मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया है। दो भाइयों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विजय सिंह के दो पुत्र संजय और संदीप मुंबई में रहकर पेंट पालिश का ठेका लेते थे। गांव के कई लेबर को भी काम पर रखे थे। 10 जून को पिता विजय सिंह और माता शुगरा देवी के साथ गांव लौटे थे। दोनों को बिहार में पेंट पालिश का काम मिला था। गांव से ही दस मजदूरों को लेकर दोनों भाई निकले थे।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...