जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। अनंतनाग के वेरीनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़ में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। ये सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुलगाम के शुच इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।