1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Breaking News- 35 वर्षीया महिला कोरोना पॉजिटिव, लोगों की बढी परेशानी

Breaking News- 35 वर्षीया महिला कोरोना पॉजिटिव, लोगों की बढी परेशानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Breaking News- 35 वर्षीया महिला कोरोना पॉजिटिव, लोगों की बढी परेशानी

कुशीनगर जिले के कठकुईयां क्षेत्र के ग्राम सेमरा हरदो के टोला बेलवा निवासी 35 वर्षीया महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है। अब तक जिले में 58 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

बता दें कि पडरौना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हरदो के टोला बेलवा निवासी 35 वर्षीया महिला एक सप्ताह पूर्व पति व बच्चों के साथ दिल्ली से 09 जून को गांव आई थी। तीन दिन पहले उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार की देर शाम महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...