1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा प्रत्याशी रितु सिंह की प्रस्तावक अनिता यादव पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, CO समेंत कई पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

सपा प्रत्याशी रितु सिंह की प्रस्तावक अनिता यादव पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, CO समेंत कई पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा प्रत्याशी रितु सिंह की प्रस्तावक अनिता यादव पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, CO समेंत कई पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखीमपुरखीरी: यूपी में ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। गुरुवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए नामांकन किया गया। इस दौरान सूबे के कई जिलों से हिंसा, मारपीट और फायरिंग के मामले सामने आये। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां से सपा ब्लाक प्रमुख महिला प्रत्य़ाशी रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव पर हमला करने के साथ ही उनसे बदसलूकी की गई, वहीं उसकी साड़ी भी खीचने का प्रयास किया गया। जिसके बाद से ही सूबे में सियासत गर्मा गई है।

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। पसगवां पुलिस ने महिलाओं को खींचने और उनके कपड़े फाड़ने के आरोपीयों यश वर्मा और बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पसगवां ब्लॉक की सपा उम्मीदवार रितु सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और कपड़े तक फाड़ दिए।

जबकि इस मामले में योगी सरकार की तरफ से कठोर कार्रवाई की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पसगंवा थाने के सभी पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र के CO, पसगवां थाने के SHO, एक इंस्पेक्टर और तीन पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस मामले ने सूबे के सियासत को और गर्मा दिया है। अब आरोपियों के खिलाफ एक्शन जरूर लिया जा रहा है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे एक बड़ा और गंभीर मुद्दा बता दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उनके मुताबिक ये हिंसा सीएम के इशारों पर ही की गई थी और बीजेपी के कई कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि हमारी बहन की गलती सिर्फ यही थी कि वो समर्थक थी। मुख्यमंत्री जी बताएं कि आखिर गुंडों को खुली छूट किसने दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...