रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : श्रीदेवी ने साल 2018 में 24 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था । लोगों के मन में बार- बार सवाल उठता है कि रूप की रानी श्रीदेवी ने अपने से उम्र में 8 साल बड़े बोनी कपूर से कैसे शादी की । इस मौके पर आज हम आपको बोनी कपूर और श्रीदेवी की मज़ेदार लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं । बोनी कपूर अपने से उम्र में आठ साल छोटी श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे । जिसके बाद उन्होंने श्रीदेवी को अपना बनाने के लिए कई नुस्खे अपनाए और आखिरकार उन्हें अपना बना लिया ।

दरअसल, फिल्म ‘सोलहवां सावन’ में बोनी कपूर की नज़र श्रीदेवी पर पड़ी । जिसके बाद बोनी का दिल उन पर आ गया । हालांकि, ये प्यार केवल एकतरफा था । बता दें कि सन् 1970 के दशक में जब श्रीदेवी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थी उस दौरान बोनी खासतौर पर उनसे मिलने चेन्नई पहुंच गए थे, लेकिन श्रीदेवी शूटिंग के सिलसिले में बाहर गईं थी । जिसके चलते उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी ।

माना जाता है कि सन् 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था । फिल्म शुरू करने से पहले बोनी श्रीदेवी को किसी भी तरह इम्प्रेस करना चाह रहे थे । जिसके बाद बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया । जहां श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए 10 लाख देने की डिमांड कर दी । फिर क्या था बोनी कपूर फीस के लिए मान गए । इस तरह श्रीदेवी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गयी । बोनी ने श्रीदेवी को फिल्म के लिए 11 लाख रुपये दिए ।

इस बीच एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका काफी दिनों तक इलाज चला । जिसके बाद उनकी मौत हो गयी । उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का साथ दिया । जिसके दौरान दोनों एक- दूसरे के करीब आ गए । बोनी ने श्रीदेवी को प्रपोज किया और रूप की रानी श्रीदेवी ने भी हां कर दी ।
बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी । मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं । बोनी ने मोना से तलाक लेकर सन् 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली थी । श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं ।