1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इजरायली दूतावास के पास बम ब्लास्ट से दहली दिल्ली

इजरायली दूतावास के पास बम ब्लास्ट से दहली दिल्ली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इजरायली दूतावास के पास बम ब्लास्ट से दहली दिल्ली

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: एक तरफ किसान आंदोलन जोरो पर है, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में इजरायली दूतावास से 150 मीटर दूर बम धमाका किया गया है। आपको बता दें कि ब्लास्ट से कई कारों के शीशे टूट गये हैं। वहीं स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर तैनात कर दी गई है।

अभी तक इस ब्लास्ट से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि बम ब्लास्ट की पुष्टी दिल्ली पुलिस ने भी की है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल विभाग ने इस बात की पुष्टी की है कि धमाके की सूचना 5:45  बजे मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...