1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो, साथ ही लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो, साथ ही लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो, साथ ही लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  को पर्यावरण  से कितना लगाव है यह बात किसी से छुपी नहीं है. उनके हरे भरे गार्डन की तस्वीरें देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. शिल्पा शेट्टी  ने अब विश्व पर्यावरण दिवस  के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया है

 शिल्पा शेट्टी अपने वीडियो में नेचर के बीच स्लो मोशन में झूमती हुई नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी  ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा. उन्होंने लिखा: “इस साल ने हमें अहसास कराया है कि मानव जाति ने उस पर्यावरण के साथ जिसमें हम रहते हैं, उसके साथ कितना बुरा व्यवहार किया है. दशकों के इसी दुरुपयोग और दुर्व्यवहार का परिणाम अब प्रजातियों के लुप्त होने, चक्रवातों, भूकम्पों और वैश्विक तापमान के बढ़ने के संकेतों आदि के रूप में नजर आ रहा है. इन सबके बीच एक जानलेवा वायरस के हमले ने हमें घर के अंदर बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया और इस दौरान प्रकृति माता ने अपने घाव भरे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...