1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा ने चुनौती दी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा ने चुनौती दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा ने चुनौती दी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को भाजपा ने चुनौती दी है। कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चार दिन नहीं, केवल चार घंटे के लिए उत्तराखंड आएं। लेकिन ऐसा होगा नहीं ।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेता उत्तराखंड सहित देश के हर क्षेत्र में सीधे जुड़े हैं। उत्तराखंड के प्रति भाजपा का विशेष लगाव भी है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकारउत्तराखंड को लगातार मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के इसी उत्तराखंड प्रेम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में कई बार आगमन हो चुका है। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने राष्ट्रव्यापी 120 दिन के दौरे की शुरूआत उत्तराखंड से करते हुए यहां चार दिन का प्रवास किय । जिसमें उन्होंने प्रदेश मंत्री मंडल व कोर कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्‍ताओं संग संवाद किया।

उन्होंने कहा कि नड्डा के दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने जो सवाल खड़े करने की कोशिश की है वह हास्यास्पद है। इसके विपरीत उन्हें यह विश्लेषण करना चाहिए कि केंद्र में कांग्रेस सरकार से लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के साथ क्यों उपेक्षा का व्यवहार करता रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कभी नहीं आए और यहां विकास के लिए एक भी योजना घोषित नहीं की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को तोलमोल कर बयान देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...