1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव : आरजेडी ने जारी किया अपना कैंपेन वीडियो, नीतीश कुमार को किया टारगेट, देखे

बिहार चुनाव : आरजेडी ने जारी किया अपना कैंपेन वीडियो, नीतीश कुमार को किया टारगेट, देखे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव : आरजेडी ने जारी किया अपना कैंपेन वीडियो, नीतीश कुमार को किया टारगेट, देखे

बिहार में विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान जल्द ही होने वाला है। इसको लेकर बिहार विधानसभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रही पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है।

आने वाले चुनाव के लिए तेजस्वी यादव एक बाद एक रैली कर रहे है, और तेजस्वी यादव की पार्टी चुनाव प्रचार पर काफी ध्यान दे रही है।

इसको लेकर राजद पार्टी ने चुनाव अभियान के तहत एक नया गाना लॉन्च किया है। इस गाने को राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि माटी बिहार जेकर माथा में सजेला, जनहित के ख़ातिर जे पल पल जिएला ,जनता के हक़ की लड़ाई लड़ेला, जनसेवा वाला राह जे चलेला, भैया तेजस्वी हमार हमनी के प्यारा लागेलन, सुख-दुःख में जनता के साथ सबसे आगे चलेलन।

इसके बाद आज तेजस्वी यादव ने आज खुद एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि, बिहार के 15 हज़ार छात्र कोटा कोचिंग लेने और दूसरे राज्यों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाते है, बिहार का हज़ारों करोड़ दूसरे राज्यों की इकॉनमी को सुदृढ़ करता है। बिहार में अच्छी शिक्षा क्यों नहीं मिल सकती? क्या इसके लिए भी समुद्र चाहिए ? शिक्षा का बँटाधार करने वाले अब जाने वाले है।

आपको बता दे कि इस बार के बिहार चुनावों में आरजेडी और जेडीयू अलग अलग लड़ रहे है। साल 2015 में इन दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी लेकिन करप्शन के मुद्दे पर नितीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे देने के बाद आरजेडी सरकार से बाहर हो गई और बीजेपी ने नीतीश कुमार को समर्थन देकर उन्हें सीएम बना दिया था। इस बार बीजेपी और जेडीयू साथ मिलकर ही चुनाव लड़ रहे है वही एलजेली इस बार नीतीश कुमार से साथ चल रहे मतभेद के कारण अलग हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...