1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सलमान खान को मारने वाले स्वामी ओम का हुआ निधन, विवादों से रहा है गहरा नाता

सलमान खान को मारने वाले स्वामी ओम का हुआ निधन, विवादों से रहा है गहरा नाता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सलमान खान को मारने वाले स्वामी ओम का हुआ निधन, विवादों से रहा है गहरा नाता

रिपोर्ट: पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली: बिग बॅास फेम स्वामी ओम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वामी ओम का निधन हो गया है । बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। स्वामी ओम का नाम चर्चा में तब आया । जब वो बिग बॅास 10 का हिस्सा बनें । दरअसल, उस दौरान स्वामी ओम अपने कंट्रोवर्शियल बयान को लेकर चर्चा में रहे।

जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले स्वामी ओम कोरोना पॅाजिटिव हो गए थे। लेकिन बाद में वे कोरोना से ठीक हो गए । हालांकि, उनके शरीर में काफी कमजोरी थी। स्वामी ओम को चलने में भी काफी दिक्कत हो रही थी । स्वामी ओम के करीबी दोस्त मुकेश जैन ने इस संबंध में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि स्वामी ओम का आधा शरीर काम नहीं कर रहा था । बता दें कि बीते कुछ समय पहले उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके अलावा मुकेश जैन के बेटे ने भी बताया कि उनका आधा शरीर पैरालेसिस का शिकार हो गया था । बता दें कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

गौरतलब है कि बाबा को बिग बॅास के घर से बाहर निकाल दिया गया था जब उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेट रोहन मेहरा और बानी पर पेशाब फेंकी थी। इतना ही नहीं स्वामी ओम ने सलमान खान से भी पंगा लेते हुए विवादित बयान दिए थे । उन्होंने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को आईएसआई का एजेंट बताया था । साथ ही उन्होंने कहा था कि सलमान खान को वह शो के भीतर थप्पड़ भी मार चुके हैं। इसके अलावा स्वामी ओम ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा था कि मेरे कारण शिल्पा शिंदे ने बिग बॅास 11 शो जीता है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...