बिग बॉस 14 के टास्क के दौरान रुबीना दिलैक और अर्शी खान के बीच शुरू हुआ झगड़ा अब भीषण रूप लेता जा रहा है। घर में एंट्री के बाद से ही अर्शी रुबीना दिलैक के पीछे पड़ गई थीं और सरेआम ऐलान करते हुए कहा था, ‘रुबीना आपा, अभिनव को अर्शी बना देगी पापा।’
लेकिन रुबीना ने भी ठान लिया है कि वह अर्शी के सामने अड़ी रहेंगी। तभी तो कैप्टेंसी टास्क के दौरान अर्शी ने जितनी बार भी संचालक रुबीना पर तानाकशी की, उतनी बार ही रुबीना ने गजब जवाब दिए। लेकिन अब बहस गंदा मोड़ ले रही है। अर्शी ने अब रुबीना को धमकी दे दी है कि वह घर से जाएंगी तो उन्हें मारकर ही जाएंगी।
Jung ka ailaan hua @RubiDilaik aur @Arshikofficial_ ke beech! Kya hoga iska anjaam?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.Catch it before TV on @VootSelect.@BeingSalmanKhan #BiggBoss #BiggBoss2020 #BiggBoss14 #BB14 @PlayMPL #DaburDantRakshak @TRESemmeIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/iZUzruRv6q
— ColorsTV (@ColorsTV) December 16, 2020
‘बिग बॉस 14’ के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें रुबीना अर्शी पर ताना कसते हुए कहती हैं कि गार्डन में 5 बत्तख हैं। यह सुनते ही अर्शी कहती हैं, ‘5 बत्तख बोला था ना मुझपे ताना मारके? अपना शरीर देखा है?’ इस पर रुबीना जवाब देती हैं कि कचरा दिमाग कचरा ही सोचता है।
अर्शी को लगता है कि रुबीना ने बत्तख बोलकर उनके शरीर पर कॉमेंट किया है और इसलिए वह भड़क जाती हैं। वह रुबीना को चेतावनी देते हुए कहती हैं, ‘गलत इंसान से पंगा ले रही है रुबीना दिलैक। वाहियात बातें करेगी तो वाहियात बातें सुनेगी। आखिरी वॉर्निंग है। यहीं पर मारकर जाऊंगी मैं।’