1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. MBBS की पढाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये होगी नई फीस…

MBBS की पढाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये होगी नई फीस…

मेडिकल की पढाई करने वाली स्टूडेंट के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। ये छात्रों को ये राहत उत्तराखंड सरकार ने दी है। खबरों की माने तो उत्तराखंड में mbbs की पढाई करने वाले छात्रों की फीस में कटौती की गई है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MBBS की पढाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब ये होगी नई फीस…

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह

देहरादून: मेडिकल की पढाई करने वाली स्टूडेंट के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। ये छात्रों को ये राहत उत्तराखंड सरकार ने दी है। खबरों की माने तो उत्तराखंड में mbbs की पढाई करने वाले छात्रों की फीस में कटौती की गई है। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को राज्य के 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए सालाना फीस ₹4 लाख से घटाकर लगभग ₹ 1.5 लाख करने का फैसला लिया है, और यह दावा किया है कि यह देश में एमबीबीएस करने की सबसे कम फीस है।

इस खबर की जानकारी कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने द्वारा दी गई, उन्होने बताया कि गुरुवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उनियाल ने यह भी कहा कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य में महिलाओं को हफ्ते में दो दिन फल, सूखे मेवे और अंडे जैसे पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने आशा सहायिकाओं को 20 दौरों के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

आपको बता दे कि मंत्री मंडल ने स्टोन क्रेशर नीति 2021, उत्तराखंड नदी तलकर्षण नीति 2021, दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंस के लिए प्रीलोडेड टैबलेट की खरीद में तेजी लाने के लिए निविदा शर्तों में बदलाव और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत दी जा रही सब्सिडी से संबंधित प्रावधानों को सरल करने की भी मंजूरी दी है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि गैरसैंण में 29 और 30 नवंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा.

उनियाल ने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया है कि 4800 वेतन ग्रेड वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये और दैनिक वेतनभोगियों को 1,184 रुपये का बोनस दिया जाएगा। “इस निर्णय से राज्य में लगभग 1.6 लाख कर्मचारियों और दैनिक ग्रामीणों को लाभ होगा। इससे राज्य के खजाने पर लगभग ₹ 130 करोड़ का वित्तीय प्रभाव पड़ेगा”,

आपको बता दे कि कैबिनेट बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने चुनाव और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जहां अगले साल राज्य के चुनाव होने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...