1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भोपाल: 10 दिन के लॉकडाउन की आज से शुरूआत, पढ़े

भोपाल: 10 दिन के लॉकडाउन की आज से शुरूआत, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भोपाल: 10 दिन के लॉकडाउन की आज से शुरूआत, पढ़े

देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दे कि कोरोना के मरीजों की संख्या 12 लाख को पार कर गई है वहीं एमपी के भोपाल में एक बार फिर दस दिन का कम्पलीट लॉकडाउन लगा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि हमने तय किया है कि 24 जुलाई की रात आठ बजे से पूरा भोपाल 10 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दवा, दूध, सब्जी और सरकारी राशन की दुकानें ही खुली रहेंगी।

आगे उन्होंने लिखा कि इसलिए भोपाल के सभी लोगों से आग्रह है कि वे ज़रूरी सामानों का इंतजाम दो दिन में कर लें।

ज्ञात हो, मध्य प्रदेश में अभीतक कुल 24,842 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और वर्तमान में राज्य में 7,236 केस एक्टिव हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...