देहरादून: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने मंडल अध्यक्षों के साथ महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की है। मंडल में 14 अध्यक्ष बनाए गए हैं। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति के बाद तारेश्वरी भंडारी को शिवालिक नगर, प्रियंका गुसाईं को पं. दीनदयाल नगर, शोभा रावत को केदार नगर, सर्वेश्वरी थपलियाल को धर्मपुर नगर, अनीता मल्होत्रा को प्रेमनगर कांवली नगर, मंजीत गुजराल को जीएमएस नगर, गीता पुरोहित को तपोवन नगर, अर्चना थपलियाल को रायपुर नगर, ज्योति कोटिया को दुर्गामल मंडल, अरुणा शर्मा को श्री देव सुमन नगर, विमला गौड़ को आंबेडकर नगर, रानी सैनी को करनपुर नगर, सविता पंवार को बालावाला मंडल, मुकेश राठौर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा महानगर महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रमुख, सह सोशल मीडिया प्रमुख, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी व सदस्य नियुक्त किए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने महानगर इकाई का विस्तार किया है। महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सतीश भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष, पीयूष सक्सेना, प्रवीण नेगी व शैलेश खत्री को संगठन मंत्री, विवेक सिंह को सह संगठन मंत्री, सतीश नौटियाल को प्रवक्ता, सतपाल कंडारी को मीडिया प्रभारी, अंकेश भंडारी को संयुक्त सचिव, आशीष असवाल को प्रचार सचिव और अखिलेश पंवार को संयुक्त प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। ध्यानी ने कहा कि महानगर स्तर पर प्रत्येक वर्ग से संपर्क कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद जनपक्षीय मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर भी संघर्ष जारी रहेगा। इस संदर्भ में 17 दिसंबर को सीएम आवास का घेराव भी किया जाएगा।