{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
लॉकडाउन के बाद अनलॉक शुरू हो गया है और इस दौरान हमे बहुत ही सावधानी और ध्यान से काम करना होगा।
ये जो कोरोना नाम का बुखार है इससे हम तभी दूर रह सकते है जब हम सभी नियमों का सख्ती से पालन करे वरना यह कोरोना हमको चपेट में ले लेगा।
हम सबको बहुत सजग और सचेत रहना होगा वरना ज़रा भी लापरवाही आपके और आपके परिवार का बहुत कुछ बिगाड़ सकती है।

इसके लिए आपको उन लापरवाह लोगों से भी दूर रहना होगा जिनके लिए जीवन का कोई मोल नहीं है। जो बुराई के रास्ते पर है उनसे दूर रहना होगा।
अगर नए मामलों पर निगाह डाले तो ये बड़े तेज़ी से बढ़ते जा रहे है और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसलिए आपको यह कोरोना ना हो इसका ध्यान रखना होगा।
हमारे पीएम मोदी जी की नीतियों को आज पूरा विश्व मान रहा है इसलिए आप उनके द्वारा दी गयी सलाह को माने और आयुष मंत्रालय ने जो भी उपाय कहे है उन्हें करते रहिये।