{ दीपक की रिपोर्ट }
रामपुर की ओर से आ रहे डीसीएम वाहन की टक्कर से घायल थाना मीरगंज के मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गयी है।
घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है, घटना के समय जनपद सीमा बैरियर पर वाहनों को रोककर प्रवासियों चेकिंग चल रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल को बरेली शहर स्थित अस्पताल पर ले जाया गया।जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी।